लोडेड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हो गयी मौत

लोडेड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हो गयी मौत

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कालेश्वर चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर जा रहे लोडेड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. जिससे दो बाइक सवार में एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आपसी समझौता कर मामले को रफा-दफा कर दिये जाने की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार प्राणपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चौदह निवासी मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि बीती रात्रि तकरीबन साढ़े नौ बजे, जरुरी काम से बस्तौल चौक जाने के क्रम में कालेश्वर चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर लोडेड ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार ठोकर मारने पर बाइक सवार बदरुद्दीन उम्र तकरीबन 22 वर्ष पिता नूर इस्लाम, कुचयाही थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी कि घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरा युवक बाल बाल बच गया. इस घटना को मालूम होते ही, प्राणपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए आगे कि कार्रवाई पर आवेदन मांगा गया. किन्तु मृतक के परिजनों ने बाइक सवार को दोषी मानते हुए आपसी समझौते के तहत मामला समाप्त कर दिया. इस मौके पर दोनों पक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >