छठ महापर्व को लेकर खरीददारी को लेकर छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब

छठ महापर्व को लेकर खरीददारी को लेकर छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब

– पूरे दिन छठव्रती पूजन सामग्री की खरीददारी में जुटे रहे कटिहार छठ महापर्व की अंतिम तैयारी को लेकर लोग रविवार को पूरे दिन जुटे रहे. सोमवार को भगवान सूर्य को संध्या अर्घ देंगे. इससे पूर्व लोक आस्था का महापर्व छठ में लगने वाले पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए रविवार को व्रतियों का जन सैलाब बाजार में उमड़ पड़ा था, पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. सभी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाजार में खरीदारी करने में लगे हुए थे. शहर के न्यू मार्केट, बड़ा बाजार, में अन्य दिनों की अपेक्षा खरीदारी को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ रही. छठ पर्व से संबंधित पूजा सामग्रियों की बाजार से पूरा वातावरण भक्ति में विभोर हो गया है. बड़ा बाजार में शिव मंदिर चौक से लेकर चूड़ीपट्टी तक पूरे सड़क पर पूजा सामग्री की दुकान सजी थी. पूरे सड़क पर छठ व्रती पूजा सामग्री खरीदारी करने में जुटे हुए थे. जबकि दोनों तरफ किसी बड़े वाहन के आवागमन पर रोक लगाते हुए बेरिक़ेडिंग कर दिया गया था. सबसे ज्यादा भीड़ न्यू मार्केट बाजार में देखने को मिली. हरदयाल चौक से लेकर सिटी बुकिंग तक छोटे-बड़े दुकान सजे थे. बाजार में इतनी भीड़ थी कि सड़क पर चलने के लिए लोगों के लिए जगह कम पड़ रहे थे. हरदयाल टॉकीज से लेकर सिटी बुकिंग तक पूजा सामग्रियों से पूरा बाजार सजा हुआ था. छठ व्रती किसी प्रकार की कोई सामग्री छूट नहीं जाय. बाजार में पूरे ध्यान के साथ खरीदारी करने में लगे हुए थे. रविवार के दिन सूप और केला, नारियल के कीमतों में उछाल देखी गयी. पिछले दिनों की अपेक्षा रविवार के दिन सूप 200 से 220 रु जोड़ा बिके. डलिया भी 300 से 450 रु पीस के हिसाब से बिके. नारियल की कीमतों में भी 20 रु उछाल रही. फल के कीमत में स्थिरता बनी रही. रविवार को पूजा सामग्री की ये रही कीमत सूप 200 से 220 रु जोड़ा डलिया 300 से 450 रु पीस नारियल 120 से 140 रु जोड़ा सिंगापुरी केला 30 से 40 रु दर्जन चिनिया केल 50 से 60 दर्जन सेब 100 से 120 रु किलो नारंगी 120 से 140 गन्ना 40 से 50 रु पीस पानी सिंघारा 100 किलो ताभ निम्बू 60 जोड़ा नाशपाती। 150 से 200 मौसमी 80 से 100 किलो अमरूद 80 से 100 किलो सिंगापुरी केला खानी 350 से 550 चिनिया केला खानी 550 से 750

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >