फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को फलका प्रखंड के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर एचएससी, एपीएचसी स्तर पर आयुष्मान हेल्थ मेला का आयोजन किया गया. आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आये लाभार्थियों मरीजों को गैर संचारी रोग, टीवी, सिकल सेल डिजीज की स्क्रीनिंग आभा कार्ड का निर्माण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान करना, मुफ्त दवा वितरण कार्य, आपातकाल और आघात की स्थिति में प्राथमिक देखभाल, गर्भवती एवं शिशुओं का देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, नाक कान गला का देखभाल, बचपन एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन सलाह साधन एवं सुविधाएं चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचओ, जीएनएम एवं एएनएम के माध्यम से आदि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक पवन कुमार, प्रधान लिपिक आशीष कुमार, बीएचएम मुस्ताक अंसारी, पिंटू पासवान सहित कई कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
