हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

शोभायात्रा में 651 निशान लेकर शामिल हुए श्रद्धालु यात्रा में भाग लेती महिलाएं, बजरंग बली की निकाली गयी झांकी कटिहार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर अध्यात्म चेतना मंच की ओर से पांच दिवस कार्यक्रम में रविवार को अंतिम दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा चल रहे ऋषि भवन रोड जीण माता मंदिर परिसर कार्यक्रम स्थल से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला मैदान में पहुंच कर समाप्त हुई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. महिलाओं की संख्या पुरुषों से सबसे ज्यादा रही. शोभायात्रा में हनुमान जी के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा. श्रद्धालु हाथ में हनुमान जी के निशान लिए शोभायात्रा में चल रहे थे. शोभायात्रा में 651 निशान लिए श्रद्धालु चल रहे थे. हनुमान जी के जन्म उत्सव पर श्रद्धालु शहर में नाचते गाते का जयकारा लगाते हुए जुलूस में चल रहे थे. श्रद्धालुओं के लिए हर चौक चौराहों पर हनुमान प्रेमियों ने सेवा भाव के लिए शरबत व पेयजल की भी व्यवस्था थी. जहां पर जुलूस में शामिल भक्तों ने पेयजल और शरबत ग्रहण कर अपनी थकान मिटायी. अध्यात्म चेतना मंच हनुमान जयंती बड़े ही भव्य रूप से मनाते आ रहे हैं. इस वर्ष अध्यात्म चेतना मंच के द्वारा 25 व श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. ऋषि भवन रोड प्रस्तावित जीण माता मंदिर परिसर में पिछले 9 अप्रैल से कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. राम कथा का आयोजन किया गया. सामूहिक सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया. 101 घंटे का अखंड ज्योति जलाई गयी. हनुमान जी को छप्पन भोग भी लगाया गया. हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करते हुए अलौकिक दरबार भी लगाए गये. पूजा अर्चना के उपरांत जन्मोत्सव पर शनिवार की रात्रि जागरण का भी आयोजन किया. कोलकाता, पटना और मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों ने भजन संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया. रात भर श्रद्धालु कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन में झुमते रहे. मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गयी. महाभंडारा का भी आयोजन किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया. रविवार को 651 निशान लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा मे शमिल हुए. शोभायात्रा में हनुमान जी की झांकियां भी प्रस्तुत की गई जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा. पूरे शहर का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा यज्ञशाला मैदान पहुंची जहां हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने संकट मोचन हनुमान को निशान चढ़ाया. शोभायात्रा में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल, मुख्य रूप से शामिल रहे. पूरे कार्यक्रम के सफल बनाने में आध्यात्मिक चेतना मंच के पधाधिकारी से साथ सभी सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >