ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जुटी लोगों की भीड़

ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जुटी लोगों की भीड़

अमदाबाद प्रखंड में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. बकरीद की नमाज अदा करने के लिए प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में नमाजियों के भीड़ जुटी थी. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद के समीप ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे. नमाजियों ने नमाज अदा करते समय देश व विश्व की अमन चैन को लेकर दुआएं मांगी. नमाज अदा के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद त्योहार की बधाई दी. इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही. प्रखंड मुख्यालय स्थित ईदगाह के समीप मनिहारी सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, अमदाबाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम सहित अन्य पुलिस बल तैनात थे. मुख्य पार्षद बबलू मंडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ईदगाह पहुंचे थे. उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का नमाज अदा करने एवं त्योहार मनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >