सिमना पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन

सिमना पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन

बलिया बेलौन छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए सिमना पब्लिक स्कूल सालमारी में सोमवार को बाल मेला का आयोजन किया. शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, फूड मीनू आदि के लिए दर्जनों स्टॉल लगाया गया था. निदेशक जाकिर हुसैन ने बताया की पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह का कार्यक्रम जरूरी है. नई शिक्षा नीति में बाल मेला का महत्वपूर्ण स्थान है. छात्रों ने बाल मेला का भरपूर आनंद लिया. मंच संचालन शहबाज उर्फ बादल ने किया. सफल बनाने में जेपी सिंह, निशात अंजुम, अबु सालेह, रेजाउल मोइन, काजी नवाज, राज नफीस, सोहेल शम्सी, बिट्टू, शीबू प्रसाद, मीनू मुखर्जी, जेबा खातुन, समन फिरदौस, सीमा, सानिया, चिराग आलम आदि का सराहनीय सहयोग रहा. बाल मेला का आयोजन किये जाने पर उपस्थित लोगों ने इस की सराहना करते हुए कहा की छात्र- छात्राओं का कौशल विकास के लिए जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >