कोढ़ा मूसापुर चौक आरामिल के पास बर्तन बेचकर गली से जैसे ही बाइक सवार युवक एनएच-31 पर पहुंचा कि पूर्णिया की ओर से गेड़ाबाड़ी जा रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से वह बालबाल बच गया. इससे बड़ी घटना होते-होते टल गई और उसकी जान बच गई. बाइक व हाईवा दोनों क्षतिग्रस्त हो गया. दुघर्टना में बाइक सवार की बाइक हाइवा के इंजन के सामने फंस गयी. बाइक चालक अपनी सुझबुझ से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. बाइक सवार आशिक आलम 22 वर्ष पिता मंसूर आलम, कोढ़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण सिमरिया निवासी ने बताया कि एनएच 31 से सटे इमली गली में बर्तन बेचने गये थे. हाइवा ट्रक के चालक तारिक 22 वर्ष पिता साकिर, दलकोला, थाना वायसी, जिला पुर्णिया निवासी गंभीर रूप जख्मी हो गया. कोढ़ा सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. उपचालक मुस्तफा 21 वर्ष, दलकोला, थाना वायसी जिला पूर्णिया निवासी भी जख्मी है. जिसका प्राथमिक इलाज कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जाने के बाद चिकित्सक ने उनकी स्थिति सामान्य बतायी. कोढा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. जहां दुर्घटना की जानकारी लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
