पानी की रखें व्यवस्था

दिशा-िनर्देश . कई कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कटिहार : डीएम ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सदर प्रखंड, अंचल, अभिलेखागार, सदर अनुमंडल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, लोक शिकायत निवारण केंद्र के साथ नगर […]

दिशा-िनर्देश . कई कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण

नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
कटिहार : डीएम ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सदर प्रखंड, अंचल, अभिलेखागार, सदर अनुमंडल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, लोक शिकायत निवारण केंद्र के साथ नगर िनगम आदि विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिये. डीएम ने डीआरसीसी स्थित स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा केंद्र के तहत संचालित कार्यो एवं बनाये गये काउंटरों का अवलोकन किया. डीएम ने निरीक्षण के दौरान केंद्र की साफ सफाई व संपूर्ण परिसर के रख रखाव तथा समुचित प्रबंधक करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के मौके पर मौजूद डीआरसीसी के प्रभारी पदाधिकारी सह डीसीएलआर राकेश रमण ने केंद्र के अंतर्गत चल रहे योजनाओं के अद्यतन स्थिति से डीएम को अवगत कराया.
उन्होनें कहा कि कई कॉलेजों में योजनाओं को लेकर काउंसलिंग की गयी है. डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश् देते हुए कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के महाविद्यालय में कार्यशाला व सेमिनार का आयोजन करे. इससे लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी. अधिक से अधिक छात्र राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में जांच लेंगे. डीएम ने डीआरसीसी परिसर स्थित कुशल युवा केंद्र में संचालित ऑन लाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखा तथा जानकारी ली. मौके पर मौजूद श्रम अधीक्षक ने कुशल युवा केंद्र के बारे में डीएम को विस्तार से जानकारी दी. यहां के बाद डीएम ने सदर अनुमंडल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, लोक शिकायत निवारण केंद्र, बंदोबस्त कार्यालय आदि का निरीक्षण् करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यालय में साफ- सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे. शाम में डीएम ने राजेंद्र स्टेडियम का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी मुकेश पांडेय, नगर आयुकत अजय कुमार ठाकुर, एसडीओ सुभाष नारायण, डीसीएलआर राकेश रमण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनिश अख्तर, जिला जनसपंर्क पदाधिकारी ब्रजेश कुमार विकल्प, जिला योजना पदाधिकारी गजेंद्र कुमार, मेयर विजय सिंह,, डिप्टी मेयर मंजूर खां, डीआरसीसी के मनेजर शिवा प्रिया, सहायक प्रबंधक अलका प्रकाश आदि उपस्थित थे.
निरीक्षण से मचा रहा हड़कंप : नये डीएम मिथिलेश मिश्रा ने सदर प्रखंड का जायजा लिया. डीएम सर्व प्रथम जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र को जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. परामर्श केंद्र के बाद प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित कुशल युवा केंद्र का निरीक्षण कर कोर्स संचालन की जानकारी लिये. कुशल युवा केंद्र के समन्वयक नंदन कुमार ने बताया कि आईटी, संवाद कौशल और व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 40 छात्र-छात्राओं को 20-20 के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सह वर्तमान मुखिया राम लखन साह, बीडीओ किशोर कुणाल, डीपीआरओ ब्रजेश कुमार, डीसीएलआर राकेश रमण, डीएम के ओएसडी अनीश अख्तर, मुखिया डॉ नयमूल समेत कई आला अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >