बदलाव. िटकट बुिकंग में धांधली रोकने को रेलवे की पहल
रेलयात्रियांे को यात्रा के दौरान साथ रखनी होगी ऑिरजिनल पहचान पत्र
कटिहार : ट्रेन में अब आरक्षित सीटों पर यात्रा करने वाले सभी रेल यात्रियों को अपना-अपना ऑरिजनल पहचान पत्र दिखाना होगा. गौरतलब है कि रेलवे ने गलत बुकिंग टिकट को रोकने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है.
नये सर्कुलर के अनुसार यदि एक पीएनआर नंबर पर एक से अधिक यात्रियों का टिकट है, तो सभी यात्रियों को अपना-अपना परिचय पत्र टीटीई के मांगने पर दिखाना होगा. ऐसा नहीं करने वाले रेल यात्रियों का सीट को वैध नहीं माना जायेगा. और सीट को दूसरे यात्री को दे दिया जायेगा. इससे पहले अबतक एक ही पीएनआर नंबर पर किसी एक यात्री द्वारा पहचान पत्र दिखाया जाने
पर शेष यात्रियों को अपना पहचान पत्र नहीं दिखाना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कई बार यात्री पहचान पत्र का फोटो कॉपी दिखाकर भी यात्री अपना काम चला लेते थे. लेकिन अब इसे वैध नहीं माना जायेगा. इसके लिये सभी टीटीई को रेलवे के इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है.
