डॉ राजेंद्र प्रसाद की 54वीं पुण्यतिथि मनायी

कटिहार : जदयू कार्यालय प्रांगण में नगर जिला जदयू अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहा की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 54 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सर्वप्रथम देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर नगर जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता ने कहा […]

कटिहार : जदयू कार्यालय प्रांगण में नगर जिला जदयू अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहा की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 54 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सर्वप्रथम देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर नगर जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता ने कहा कि आधुनिक राजनीति के यदि बापू कृष्ण थे तो राजेंद्र बाबू अर्जुन थे. भारत कोकिला सरोजिनी नायडू ने कहा था.

राजेंद्र बाबू का सही वर्णन तभी हो सकता है, जब लेखक के हाथ में सोने की कलम हो और उसे स्याही के बदले मधु में बोर कर रचना करना हो सादा जीवन उच्च विचार इनके जीवन की विशेषता थी. नगर जिला अध्यक्ष श्री साहा ने कहा कि इनका चरित्र अनुकरणीय है. युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा इनसे ग्रहण करनी चाहिए.

इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता केवल प्रसाद गुप्ता, जदयू नेता अमरेंद्र झा, चंद्र प्रकाश चौबे, शिवनारायण सिंह, सतीश कुमार सिंह, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, संजय राय, रेखा देवी, अरविंद सिंह, मो शकूर, सतीश, मो तारीख, शकील अंसारी, प्रकाश सिंह आदि ने भी संबोधित किया.
बरारी प्रतिनिधि के अनुसार देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. प्रखंड के गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में आयोजित कार्यक्रम में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि पर याद किया गया. पुण्यतिथि पर जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह,
राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, भाजपा अध्यक्ष महेश चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, समाज सेवी कन्हैया महतो, पलू अंसारी, रिंकू कुमार, तलेसर कुमार, नीरज गुप्ता, उमेश महतो, चद्रमोहन सिंह, प्रमुख रजनी कुमारी, उपप्रमुख राजीव भारती, पूर्व प्रमुख नीलम कौर, पूर्व उप प्रमुख अजय कुमार सिंह, नागेंद्र चौरसिया आदि ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >