कटिहार : सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार गंभीर

समेली (कटिहार) : पोठिया ओपी क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 कुरसेला-जोगबनी सड़क मार्ग पर रविवार की अहले सुबह चांदपुर चौक पर कुरसेला की ओर से आ रही गिट्टी से लदे ट्रक व फलका की ओर जा रही ऑटो की आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल […]

समेली (कटिहार) : पोठिया ओपी क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 कुरसेला-जोगबनी सड़क मार्ग पर रविवार की अहले सुबह चांदपुर चौक पर कुरसेला की ओर से आ रही गिट्टी से लदे ट्रक व फलका की ओर जा रही ऑटो की आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुरसेला-फारबिसगंज पथ को घंटों जाम कर मुख्य मार्ग पर टायर जला कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर जम कर आक्रोश व्याप्त किया. घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस घटना

कटिहार : सड़क दुर्घटना…
स्थल पर पहुंची, लेकिन आक्रोशितों को समझाने में पूरी तरह से असफल रही. इस दौरान स्थानीय कई जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशितों ने उनके साथ मारपीट की. इधर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फलका सहित आसपास के कई थाने के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों को मुआवजे के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया.
घायलों को भेजा कटिहार मेडिकल कॉलेज :
चांदपुर चौक पर कुरसेला की ओर से आ रही गिट्टी लदे ट्रक ने फलका की ओर जा रही ऑटो को टक्कर मार दिया. इसमें ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र समेली ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही गोविंदपुर फलका पकड़िया निवासी सुरेंद्र रजक (45) ने दम तोड़ दिया. वहीं पोठिया निवासी तारणी साह का पुत्र प्रमोद साह (48) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इसके अलावा चार घायलों में रहठा पीरमोकाम निवासी दिनेश महलदार (50), सालेहपुर महेशपुर निवासी मो रफीक पिता मुस्लिम लद्दाख, मो सइद पिता शुकूद चांदपुर निवासी व विपिन कुमार पिता महेश पंडित भीखनपुर गुमटी भागलपुर निवासी को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.
इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टैट हाइवे 77 को दो घंटे तक पूरी तरह जाम कर दिया. टायर जला कर नारेबारी की. ग्रामीणों को समझाने-बुझाने पहुंचे राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, शंकर यादव के साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की. इस संदर्भ में राजद नेता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष सदाबुल हक, सअनि महेश शर्मा, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, फलका थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, कोढ़ा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सदल-बल पहुंच कर आक्रोशितों को समझा-बुझा कार करीब दो घंटे बाद सड़क जाम हटाया. इसके बाद दोनों शव की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
स्टेट हाइवे-77 पर टायर जला किया प्रदर्शन
विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >