शराब पीने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

आयेदिन िजले में जब्त हो रही शराब पुिलस ने धारा 37 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया मंडल कारा कटिहार : उत्पाद विभाग ने मनसाही थाना व हसनगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर सात लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद पुलिस […]

आयेदिन िजले में जब्त हो रही शराब

पुिलस ने धारा 37 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया मंडल कारा
कटिहार : उत्पाद विभाग ने मनसाही थाना व हसनगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर सात लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध 37 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने मनसाही थाना क्षेत्र के बड़ी बथनाहा में छापेमारी कर मो अजीम और शहादत अली को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. वहीं उत्पाद पुलिस ने हसनगंज थाना क्षेत्र के रमा चौक से पांच लोगों को शराब पीने के आरोप में छापेमारी दल ने पकड़ा है. पकड़े गये आरोपी में प्रदीप कुमार महतो, मो कासिम, मो असलम, गुड्डू महतो, मोतीबुर्रहमान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >