बारसोई में 90 कैमरों से पूरे नगर पर रखी जायेगी नजर

बारसोई में 90 कैमरों से पूरे नगर पर रखी जायेगी नजर

– पहले चरण में 25 कैमरे हुए सक्रिय, थाना में स्थापित नियंत्रण कक्ष बारसोई बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में अब सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. कुल 90 कैमरे लगाए जाने की योजना है. जिनमें से पहले चरण में 25 कैमरे चालू कर दिए गए हैं. पूरे नेटवर्क की मुख्य यूनिट बारसोई थाना में स्थापित की गई है. जहां से सभी कैमरों की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. नगर के चौराहों, बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता के आधार पर कवर किया गया है. थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी. उन्होंने कहा कि इससे न केवल अपराधियों की पहचान में आसानी होगी. लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >