केआईसी में 83 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

केआईसी में 83 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार के तत्वावधान में ममता सेवा सदन द्वारा रविवार को काॅलेज के अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल में दूसरे चरण का नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सह चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, कटिहार डॉ ममता कुमारी ने 83 महिलाओं को स्वास्थ्य जांच किया. इस अवसर पर काॅलेज की प्राचार्या डॉ प्रो रंजना कुमारी मौजूद थी. उन्होंने बताया कि पहले चरण के महिला स्वास्थ्य जांच शिविर में 74 और दूसरे चरण में 83 कुल मिलाकर 157 महिलाओं ने अब तक नि: शुल्क महिला चिकित्सीय स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया है. इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, डॉ ममता कुमारी ने कहा कि शिविर में अधिकांश महिलाओं में पेट में दर्द एवं एनीमिया की समस्या देखने को मिली है. जिसका समय रहते उपचार किया गया है. महिलाओं को शरीर में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर सीधे चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए. इलाज में देरी होने पर दूसरे बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. शिविर में छात्राओं के अलावा महिला शिक्षकों एवं महिला काॅलेज कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया. मौके पर डॉ अमरंजन, प्रो. स्नेहा कुमारी, प्रो. कुमारी, शिप्रा सुमन, अकाउंट ऑफिसर आलोक कुमार, स्वास्थ्य कर्मी माही कुमारी, छोटी रानी, काॅलेज कर्मी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >