मनिहारी : मनिहारी के बीडीओ श्रीराम पासवान ने मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा नदी में चलने वाली छोटी लंच स्टीमर की जांच गुरुवार को की. नागरिक संघर्ष समिति ने बीडीओ को एक पत्र यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिया था. प्रभात खबर ने भी इस खबर को कई बार गंभीरता से प्रकाशित किया था. नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बीडीओ को दिये पत्र में कहा था कि यात्री जान जोखिम में डालकर इस नाव नुमा छोटी स्टीमर पर गंगा नदी पार करते हैं.
छोटी स्टीमर की बीडीओ ने की जांच
मनिहारी : मनिहारी के बीडीओ श्रीराम पासवान ने मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा नदी में चलने वाली छोटी लंच स्टीमर की जांच गुरुवार को की. नागरिक संघर्ष समिति ने बीडीओ को एक पत्र यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिया था. प्रभात खबर ने भी इस खबर को कई बार गंभीरता से प्रकाशित किया था. नागरिक संघर्ष […]

गंगा नदी का जलस्तर बढने से छोटी लंच स्टीमर गंगा नदी में डोलने लगती है. इससे यात्री सहम जाते हैं. बीडीओ श्रीराम पासवान ने गुरुवार को इस छोटी स्टीमर से उतरे यात्रियों की संख्या को नोट की. यात्रियों से यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी ली. यात्रियों ने बताया कि इसमें सफर करने पर बहुत डर लगता है. बीडीओ ने मनिहारी गंगा तट पर स्टीमर स्टाफ को सख्त निर्देश दिया कि इस स्टीमर पर क्षमता से अधिक यात्री न पार करायें. गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है.
इसलिए बडी स्टीमर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चलाने को कहा है. बीडीओ ने कहा कि इस समय यह छोटी स्टीमर नहीं चलनी चाहिए. बीडीओ श्रीराम पासवान ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपी जायेगी. वहीं नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बीडीओ द्वारा जांच किए जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर ने स्टीमर पर पार करने वाले यात्रियों की समस्याओं को लगातार उठाया है. इसके लिए उन्होंने प्रभात खबर को बधाई भी दी.