गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर कटिहार गेड़ावाड़ी मार्ग पर उत्पाद विभाग के वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में चार लोगों के मोटरसाइकिल से 38 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. गुरूवार को उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसआई संजय कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने कटिहार- गेड़ावाड़ी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में तीन महिला सहित एक पुरूष को ऑटो व मोटरसाइकिल में चेकिंग के दौरान उसके पास से 38 लीटर देशी
महुआ शराब बरामद किया. उक्त मामले में शामिल सभी आरोपी को उत्पाद पुलिस ने अविलंब गिरफ्तार कर उसके मोटरसाइकिल सहित बरामद महुआ को जब्त कर लिया. उत्पाद पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के क्रम में रामवती देवी, मंगली देवी, चंद्रवती देवी, और चंदन हांसदा को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं सप्लायर्स गणेश जिसके विरूद्ध पुलिस जांच में जूट गयी है. श्री मिश्रा ने कहा कि उक्त आरोपी के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
