स्कूलों में शुरू नहीं हुआ सुरक्षा पखवारा

एक से 15 जुलाई तक चलना है मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा पखवारा कटिहार : पहली जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा पखवारा की शुरुआत अब तक कटिहार जिले में नहीं हो सकी है. स्थानीय शिक्षा विभाग इस मामले में उदासीन दिख रहा है. उल्लेखनीय है कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण को ध्यान में […]

एक से 15 जुलाई तक चलना है मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा पखवारा

कटिहार : पहली जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा पखवारा की शुरुआत अब तक कटिहार जिले में नहीं हो सकी है. स्थानीय शिक्षा विभाग इस मामले में उदासीन दिख रहा है. उल्लेखनीय है कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रबंधन व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा पखवारा की शुरुआत की गयी थी. इस वर्ष भी यह पखवारा मनाने का निर्देश सरकार की तरफ से दिया गया है, लेकिन स्थानीय शिक्षा विभाग पखवारा मनाने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है, जबकि राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में यह पखवारा अतिमहत्वपूर्ण है.
सप्ताह गुजरने के बाद भी नहीं हुई कोई गतिविधि : विद्यालय सुरक्षा पखवारा के शुरू होने से एक सप्ताह बीतने को है, लेकिन जिले में अब तक इस पखवारा की शुरूआत नहीं हो सकी है. विद्यालय सुरक्षा पखवारा शुरू नहीं होने से सरकार द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उद्देश्य को झटका लग सकता है.
कहते हैं डीइओ : डीइओ श्रीराम सिंह ने बताया कि ग्रीष्मावकाश की वजह से प्रारंभिक विद्यालय बंद हैं. विद्यालय खुलने के बाद सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बेहतर तरीके से गतिविधियां आयोजित की जायेंगी, ताकि जागरूकता बढ़े.
दिये गये हैं जरूरी निर्देश
सरकार की ओर से विद्यालय सुरक्षा पखवारा के तहत विभिन्न तरह की गतिविधियों के जरिये जागरूक करने पर बल दिया गया है. लेकिन कटिहार जिले में यह पखवारा अब तक शुरू नहीं हुयी है. स्थानीय विभागीय अधिकारियों की माने तो प्रारंभिक विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय अभी बंद है. इसलिये यह पखवारा कटिहार में शुरू नहीं हो पायी है. विभाग के अधिकारी के अनुसार विद्यालय खुलने पर पखवारा मनाया जायेगा. जबकि निजी विद्यालय कटिहार जिले में खुली हुयी है. साथ ही उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुली हुयी है. ऐसे में इन विद्यालयों में विद्यालय सुरक्षा पखवारा मनाया जा सकता था.
निजी स्कूल नहीं करते ट्रैफिक नियमों का पालन
जिले में नियमों को ताक पर रख कर बड़ी संख्या में स्थापित किये गये निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आम बात है. सड़क सुरक्षा पखवारा के तहत स्कूल वाहन पर विशेष फोकस किया गया है. पखवारा के तहत कहा गया है कि स्कूल वाहन(बस, टैंपू आदि) पीले रंग का हो तथा प्रत्येक वाहन पर प्राथमिक उपचार बॉक्स, स्कूल टेलिफोन नंबर तथा प्रशिक्षित स्टाफ होने की बात कही गयी है. साथ ही ऐसे वाहनों को निर्धारित ठहराव स्थल पर ही रोकने का निर्देश दिया गया है.
वाहन निर्धारित गति सीमा व अपने लेन में चलाने के लिये भी निर्देशित किया गया है. इन बातों का ध्यान ज्यादातर स्कूल वाहन प्रबंधन के द्वारा नहीं लिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >