मुख्य मार्ग को छात्र-छात्राओं ने किया जाम

डीएस काॅलेज . बीए पार्ट वन की परीक्षा देने पहुंचे, एक दिन पहले हो चुकी थी परीक्षा अररिया, िकशनगंज पूर्णिया से बीए पार्ट वन समाज शास्त्र की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को जब पता चला कि उनकी परीक्षा एक दिन पहले ही हो गयी है, तो वे आक्रोशित हो गये. सड़क जाम करने के बाद […]

डीएस काॅलेज . बीए पार्ट वन की परीक्षा देने पहुंचे, एक दिन पहले हो चुकी थी परीक्षा

अररिया, िकशनगंज पूर्णिया से बीए पार्ट वन समाज शास्त्र की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को जब पता चला कि उनकी परीक्षा एक दिन पहले ही हो गयी है, तो वे आक्रोशित हो गये. सड़क जाम करने के बाद उन्होंने आठ को परीक्षा केद्र में तालाबंदी करने की चेतावनी दी.
कटिहार : शहर के डीएस कॉलेज में पार्ट वन की परीक्षा देने पहुंचे छात्र बुधवार को परीक्षा केंद्र डीएस कॉलेज के मुख्य द्वार का ताला बंद देख आक्रोशित हो गये और जमकर हो-हंगामा किया. इस दौरान परीक्षार्थियों ने महाविद्यालय प्रबंधक से परीक्षा केंद्र बंद होने के बारे में पूछा, तो उनका जवाब सुन कर छात्र-छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
कई घंटो तक मुख्य मार्ग बाधित रहने पर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से सड़क जाम हटाया जा सका. आक्रोशित छात्र-छात्राएं आठ जुलाई को महाविद्यालय खुलने पर प्रदर्शन करने की बात कहते हुए लौट गये. पूर्णिया, अररिया, किसनगंज के बीए पार्ट वन का परीक्षा केंद्र डीएस कॉलेज में बनाया गया है. बुधवार को जब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो गेट पर ताला लटका था.
सभी असमंजस में पड़ गये कि आखिर परीक्षा केंद्र क्यों बंद है. इस संदर्भ में जब परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रबंधक से बात की तो कॉलेज प्रबंधक के द्वारा दी गयी जानकारी पर छात्रों के मानों होश ही उड़ गये. उनके नीचे से जमीन मानों खिसक गयी हो. जब कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि आप जिस विषय की परीक्षा देने आये हो वह परीक्षा एक दिन पूर्व ही संपन्न हो गयी है. आप सभी छात्र अनुपस्थित पाये गये है, आज सरकारी घोषणा के आधार पर छुट्टी है. परीक्षर्थियों ने एक दिन पूर्व परीक्षा लिये जाने पर
महाविद्यालय प्रशासन के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया. उग्र छात्रों ने कटिहार – प्राणपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, घंटो मार्ग की आवाजाही बंद कर दी. घटना को देख स्थानीय लोगों ने उन छात्रों की बात को सुना तथा उनसे सड़क जाम हटाने की बात कहीं. कुछ घंटो बाद सड़क जाम हट गया. इस दौरान कुछ राहगीर से हाथापाई की भी नौबत उत्पन्न हो गयी. तदोपरांत सड़क जाम हटाया जा सका.
कहते हैं प्राचार्य
डीएस कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार झा ने कहा कि मंगलवार को ही समाज शास्त्र की परीक्षा हो गयी. इसमें तकरीबन 1150 छात्र उपस्थित हुए थे. गलत टाइम टेबल की वजह से परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी है. विश्वविद्यालय से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 6 व 7 जुलाई को सरकारी छुट्टी है, तो वे किस प्रकार परीक्षा देने आये हैं. श्री झा ने कहा कि इसके लिए उक्त छात्रों को वीसी के पास पुन: परीक्षा लेने का आदेश लेना होगा.
छात्रों के भविष्य पर संकट
पूर्णिया, अररिया सहित किशनगंज के छात्रों में इशाना खातून, ममता कुमारी, धीरेंद्र कुमार ने कहा कि बीए पार्ट वन का जो परीक्षा रूटीन उन छात्रों को मिला था. उसके अनुसार छह जुलाई को समाज शास्त्र की परीक्षा होनी थी. उक्त रूटीन के अनुसार तकरीबन एक सौ से भी अधिक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो परीक्षा केंद्र का गेट बंद पाया. जिस क्रम में उन छात्राओं ने जब विद्यालय प्रबंधक से बात की तो उसने कहा कि मंगलवार को एक दिन पूर्व ही समाज शास्त्र की परीक्षा संपन्न हो गयी है. बुधवार को जो छात्र परीक्षा देने पहुंचे है वे सभी अनुपस्थित थे.
बुधवार व गुरूवार को ईद की छुट्टी है. इस बात पर परीक्षार्थी अपने भविष्य को अधर में लटकता देख अपना आपा खो बैठे और मुख्य मार्ग जाम कर कॉलेज प्रबंधक, वीसी सहित अन्य के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की तथा मुख्य मार्ग को जाम किया. उग्र छात्रों ने कहा कि अगामी 8 जुलाई को परीक्षा केंद्र पर ताला जड़ेगें. अब सवाल यह उठता है कि इन छात्रों को गलत परीक्षा रूटीन किसने मुहैया करायी क्या उक्त कॉलेज की जबाबदेही नही है कि वह अपने छात्र को सही परीक्षा रूटीन साथ ही विद्यालय के नोटिस बोर्ड में परीक्षा की तिथि भी जारी करे ताकि इस प्रकार की गलती से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >