कटिहार : स्थानीय रेल मंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को हुई मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की 80वीं बैठक में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति(जेडआरयूसीसी) के सदस्य पद पर बिहार दैनिक यात्री संघ के जिला अध्यक्ष सह डीएस कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के डॉ राम निवास शर्मा के निर्विरोध चुने जाने पर बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है.
उल्लेखनीय है कि डॉ शर्मा सातवीं बार जेडआरयूसीसीसी के सदस्य बनने में कामयाब रहें हैं. डीआरयूसीसी के प्रतिनिधि के रूप में एक सदस्य का निर्वाचन जेडआरयूसीसी के लिये किया जाता है. इसमें सोमवार को आयोजित बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि व सदस्य अजय सिंहानियां ने डॉ शर्मा का नाम जेडआरयूसीसी सदस्य के लिये प्रस्तावित किया.
जिसका समर्थन मनीष घोष उर्फ बिट्टु घोष सहित सभी सदस्यों ने किया. निर्विरोध जेडआरयूसीसी के सदस्य बनने पर डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन कुमार झा, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्र राम प्रकश महतो, निगम पार्षद बिमल सिंह बेगानी, राजद के वरिष्ठ नेता श्याम लाल अग्रवाल, राकांपा नेता ओपी सिंह, जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य मदन लाल मंडल, जगदीश प्रसाद साह, डॉ प्रोसेनजीत चौधरी उर्फ बच्चु दा, बाल चंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, किशनगंज के पप्पू शर्मा आदि ने बधाई दी है.
