अतिक्रमण का शिकार जीआरपी चौक

कटिहार : जीआरपी चौक से पीएनटी चौक जाने वाली मुख्य सड़क अतिक्रमण का शिकार होकर रह गया है. सड़क के दोनों तरफ ठेलेवाले, फल विक्रेता, पान की दुकानें खुल गयी है. जिसके कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है. इस सड़क पर हर दस मिनट पर जाम लगता है. इस सड़क पर होने […]

कटिहार : जीआरपी चौक से पीएनटी चौक जाने वाली मुख्य सड़क अतिक्रमण का शिकार होकर रह गया है. सड़क के दोनों तरफ ठेलेवाले, फल विक्रेता, पान की दुकानें खुल गयी है. जिसके कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है. इस सड़क पर हर दस मिनट पर जाम लगता है.

इस सड़क पर होने वाले जाम से खासकर महिलाएं, स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग को काफी परेशानी होती है. इस मामले में नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. सूत्रों के अनुसार सड़क पर अवैध ढंग से दुकान लगाने वाले लोगों से बट्टी की वसूली की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >