पराजित प्रत्याशी पर दर्ज कराया मामला

फलका : फलका प्रखंड में प्रमुख चुनाव के बाद हारे प्रत्याशी द्वारा समिति सदस्यों के साथ मारपीट एवं बवाल को लेकर फलका थाने में दो समिति सदस्यों ने हारे प्रमुख शंभू साह एवं समर्थक पर मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज कराया है. समिति सदस्य अरुण यादव व प्रदीप कुमार ने कहा है कि समिति […]

फलका : फलका प्रखंड में प्रमुख चुनाव के बाद हारे प्रत्याशी द्वारा समिति सदस्यों के साथ मारपीट एवं बवाल को लेकर फलका थाने में दो समिति सदस्यों ने हारे प्रमुख शंभू साह एवं समर्थक पर मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज कराया है. समिति सदस्य अरुण यादव व प्रदीप कुमार ने कहा है

कि समिति सदस्य शंभू साह ने अपने समर्थकों के साथ प्रमुख के मतदान के बाद बाहर निकलते ही मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष सुनील सिंह पीड़ित समिति सदस्याें के आवेदन पर समिति सदस्य शंभू साह व नुरुल आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गये हैं.

इधर समिति सदस्य शंभू साह ने लगाय गये आरोप को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >