पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम के महापौर पद के लिए विभा कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. वहीं दूसरी ओर उपमहापौर की कुरसी पर संतोष कुमार यादव ने कब्जा जमाया है. श्री यादव दूसरी बार उपमहापौर चुने गये हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व महापौर कनीज रजा को 18 मतों से पराजित किया. श्री यादव को 32 मत और कनीज रजा को 14 मत हासिल हुए. चुनाव में सभी 46 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. समाहरणालय स्थित सभागार में इस मौके पर डीएम पंकज कुमार पाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.
विभा महापौर, संतोष बने उपमहापौर
पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम के महापौर पद के लिए विभा कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. वहीं दूसरी ओर उपमहापौर की कुरसी पर संतोष कुमार यादव ने कब्जा जमाया है. श्री यादव दूसरी बार उपमहापौर चुने गये हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व महापौर कनीज रजा को 18 मतों से पराजित किया. श्री यादव को 32 […]

मेयर पद जदयू व उपमहापौर जअपा के खाते में
नगर निगम चुनाव में महापौर और उपमहापौर का नतीजा कुशल रणनीति और राजनीतिक कौशल का परिणाम कहा जा सकता है. यही वजह रही कि एक ही गुट ने महापौर और उपमहापौर पद पर कब्जा करने में सफलता पायी. यह अलग बात है कि मेयर पद पर कब्जा जनतादल यू से जुड़े लोगों को मिली तो उपमहापौर का पद जनअधिकार
विभा महापौर, संतोष…
के समर्थक के खाते में गयी. इस प्रकार राजनीतिक विरोधी होने के बावजूद निगम चुनाव के मामले में दोनों गुट की एकजुटता रंग लायी. खास बात यह रही कि मेयर और उपमेयर के लिए जुगलबंदी की खिचड़ी निगम चुनाव के दौरान ही आरंभ हो गयी थी. पार्षद चुनाव परिणाम आने तक काफी हद तक मेयर और उपमेयर का नाम तय हो चुका था. मेयर पद के लिए और भी दावेदार थे लेकिन उनकी रणनीति धरातल पर जब तक उतर पाती तब तक पहला पक्ष काफी मजबूत हो चुका था.
पहले पक्ष के 36 पार्षद पूर्णिया से दूर नेपाल की वादियों में सैर कर रहे थे जबकि दूसरा पक्ष अंतत: 10 पार्षदों का ही समर्थन जुटाने में सफल रहा. यही वजह रही कि महापौर पद पर विभा कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई.