जाम हटाने के लिए नहीं थी ट्रैफिक पुलिस
सड़क पर वाहन चालकों की चलती मनमानी
शहर : में ऑटो चालकों की मनमानी चलती है. तभी तो हर गली मोहल्ले में इनकी गाड़ियां धड़ल्ले से बेरोकटोक धुआं उड़ाती नजर आती हैं. हर चौक पर इनका मनमाना स्टैंड बन जाता है और थोड़ी बहुत लेनदेन के बाद इनकी गाड़ियां सड़कों पर ही सवारी उठाती दिखती हैं. प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऑटो चालक जाम को न्योता देते हैं और परेशान पूरा शहरवासी होते हैं. ताज्जुब की बात तो यह है कि नगर थाना के ठीक सामने ऑटो चालकों का मनमाना स्टैंड है. जहां धड़ल्ले से ऑटो चालक सवारी को अपनी गाड़ियों पर बैठाते हैं. यही नहीं सवारी उतारने के क्रम में पैसे का लेनदेन भी बीच सड़क पर ऑटो लगाकर ही होता है. ये सब धंधा पुलिस के नाकों तले होता है लेकिन पुलिस बल इस पर कार्रवाई करने के बजाये सब कुछ निहारते ही दिखते हैं.
