कई ट्रेनें हुईं लेट ट्रेन व ट्रैक्टर में टक्कर

नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था हादसा कटिहार : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन के बीच अनमेन लेबल क्राॅसिंग रेलवे फाटक पर अवध-असम ट्रेन की टक्कर एक ट्रैक्टर से इस रेलखंड पर कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा. घटना की सूचना प्राप्त होते ही कटिहार रेलमंडल के सीनियर […]

नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था हादसा

कटिहार : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन के बीच अनमेन लेबल क्राॅसिंग रेलवे फाटक पर अवध-असम ट्रेन की टक्कर एक ट्रैक्टर से इस रेलखंड पर कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा. घटना की सूचना प्राप्त होते ही कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार के निर्देश पर विशेष ट्रेन एआरएनइ मेडिकल टीम, इंजीनियर, रेलवे अधिकारी के साथ नवगछिया रवाना हुई. स्पेशल टीम नवगछिया पहुंच कर अवध असम ट्रेन में चोट लगे यात्रियों की जांच की. वहीं कटिहार से नवगछिया पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने अवध असम में लगे इंजन की भी जांच की.
सोनपुर व कटिहार रेल मंडल के अधिकारियों व नवगछिया जीआरपी की मदद से डेढ़ घंटे में अवरूद्ध रेलवे लाइन को क्लियर किया गया. वहीं इंजीनियर व रेलवे अधिकारी के निर्देश पर 1.30 घंटे डिटेन रहने के पश्चात अवध-असम एक्सप्रेस दिल्ली की ओर रवाना हुई.
कई ट्रेनें चली विलंब से : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर मानवरहित रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रैक्टर की टक्कर के पश्चात दिल्ली से कटिहार बाया गुवाहाटी, जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से कटिहार पहुंची. दिल्ली से जोगबनी व राधिकापुर जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस छह घंटे विलंब,
दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे विलंब से कटिहार पहुंची. वहीं कई पैसेंजर ट्रेनें जैसे कटिहार-बरौनी पैसेंजर ट्रेन भी विलंब से खुली व कटिहार पहुंची. इस दौरान कई स्पेशल ट्रेन व मालगाड़ी भी रेलखंड पर दुर्घटना होने के कारण विलंब से चलीं. बताते चलें कि ट्रेन 2.15 मिनट पर मानव रहित फाटक पर एक ट्रैक्टर से टकरायी थी.
छह बार बजा सायरन : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन के बीच अनमेन लेबल क्राॅसिंग रेलवे फाटक पर अवध असम ट्रेन की टक्कर ट्रैक्टर से होने के बाद जैसे ही यह सूचना मिली, रेल प्रशासन ने अलर्ट की घोषणा कर दी. आपातकालीन सायरन छह बार बजाये गये. इसके बाद तुरंत आनन-फानन में मेडिकल वाहन, इंजीनियरिंग टीम आदि नवगछिया के लिए रवाना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >