परदे के पीछे भी बन रही रणनीति

नगर निगम. मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सरगरमी हुई तेज गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गया है, विभिन्न दलों के स्थानीय सियासी दिग्गज भी परदे के पीछे से मेयर व उप मेयर पद पर अपने चहेते वार्ड […]

नगर निगम. मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सरगरमी हुई तेज

गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गया है, विभिन्न दलों के स्थानीय सियासी दिग्गज भी परदे के पीछे से मेयर व उप मेयर पद पर अपने चहेते वार्ड पार्षद को बैठाने के उद्देश्य से रणनीति पर काम करना शुरू कर दिये हैं.
कटिहार : नगर निगम चुनाव के बाद शहर में मेयर व उप मेयर के चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. इसको लेकर दावेदारों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है. निगम क्षेत्र के 45 सदस्य इस बार नये मेयर व उप मेयर का चुनाव करेंगे. गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही मेयर व डिप्टी मेयर जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए न केवल जोड़ तोड़ शुरू हो गया है, बल्कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मेयर के दावेदारों को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.
विभिन्न दलों के स्थानीय सियासी दिग्गज भी परदे के पीछे से सक्रिय हो गये हैं. गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद निवर्तमान मेयर विजय सिंह व डिप्टी मेयर पुष्पा देवी के फिर से वार्ड पार्षद निर्वाचित होने से उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही है.
आयोग की तिथि पर सबकी नजर
राज्य निर्वाचन आयोग कटिहार नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए तिथि का निर्धारण कब करता है. इस पर न केवल नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की नजर है, बल्कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी नजर रखे हुए हैं. इस बीच नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से ही मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर चर्चा हो रही है.
चर्चा के बीच यह बात शहरी फिजा में तैर रही है कि अगर निवर्तमान मेयर श्री सिंह के अलावा अन्य मजबूत दावेदार मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए सामने आते हैं, तो वार्ड पार्षदों की चांदी रहेगी. ऐसे वार्ड पार्षदों को पक्ष में करने के लिए दावेदार हर तरह से उन्हें खुश करने की कोशिश करेंगे.
परदे के पीछे से कई सियासी दिग्गज सक्रिय
नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद पर अपने चहेते वार्ड पार्षद को आसीन कराने के उद्देश्य से विभिन्न दलों के स्थानीय सियासी दिग्गज भी परदे के भीतर रह कर रणनीति बनाने में जुट गये हैं. स्थानीय सियासी तबकों में हो रही चर्चा के अनुसार, शहर के कुछ सियासी दिग्गज इस बार निवर्तमान मेयर विजय सिंह को दोबारा मेयर पद पर आने से रोकने के लिए कई तरह की रणनीतियों पर काम कर रहे हैं.
वहीं निवर्तमान मेयर श्री सिंह को सत्तारूढ़ दल से गहरा संबंध होने का लाभ मिल सकता है. ऐसी चर्चा सियासी तबके में हो रही है. यूं तो श्री सिंह को मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वहीं अन्य दूसरे दावेदार खुलकर सामने अब तक नहीं आये हैं. पर, कई दावेदार भीतर ही भीतर वार्ड पार्षदों से संपर्क साधना व विभिन्न तरह का ऑफर देना शुरू कर दिये हैं. ऐसे दावेदार संख्या बल से संतुष्ट होने के बाद ही अपनी दावेदारी की घोषणा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >