मतगणना केंद्र परिसर में भी थी चहल-पहल

कटिहार : जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर की गयी व्यवस्था के बीच अनाधिकृत रूप से प्रत्याशी के समर्थक मतगणना परिसर में देखे गये. मतगणना कक्ष के कुछ ही दूरी पर प्रत्याशी के समर्थक जमे हुए थे. जैसे ही वार्ड की मतगणना पूरी होने की सूचना मिलती, वैसे ही अधिक वोट लाने वाले प्रत्याशी के […]

कटिहार : जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर की गयी व्यवस्था के बीच अनाधिकृत रूप से प्रत्याशी के समर्थक मतगणना परिसर में देखे गये. मतगणना कक्ष के कुछ ही दूरी पर प्रत्याशी के समर्थक जमे हुए थे. जैसे ही वार्ड की मतगणना पूरी होने की सूचना मिलती, वैसे ही अधिक वोट लाने वाले प्रत्याशी के समर्थकों में जश्न मनाने की होड़ लग जाती. वहीं पराजित उम्मीदवार व उनके समर्थक मायूसी के साथ चले जाते.

यह क्रम दोपहर के दो बजे तक चलता रहा. जब तक कि सभी वार्डों के परिणाम घोषित नहीं हो गये. हालांकि ऐसे समर्थक मतगणना कक्ष तक सुरक्षा कारणों से नहीं जा पाये थे. परिसर में ही चाय नाश्ता की दुकानें भी लगी थीं. मतगणना कक्ष जाने वाले मुख्य द्वार पर डीइओ श्रीराम सिंह दंडाधिकारी के रूप में तैनात किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >