दोस्त की गला रेत कर हत्या पेकहा गांव की घटना

आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू को पुिलस ने िकया गिरफ्तार कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा पंचायत के पेकहा गांव निवासी 17 वर्षीय युवक की मंगलवार की रात उसके दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देख कर सहायक थाना पुलिस को घटना की जानकारी […]

आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू को पुिलस ने िकया गिरफ्तार

कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा पंचायत के पेकहा गांव निवासी 17 वर्षीय युवक की मंगलवार की रात उसके दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देख कर सहायक थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस
दोस्त की गला..
.
घटनास्थल पर पहुंची व शव को मखाना खेत से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
कटिहार जाने को बुला कर ले गया छोटू
मतील ऋषि का पुत्र जितेंद्र मंगलवार की शाम घर पर था. उसे राजकुमार यादव उर्फ छोटू पिता सिकंदर यादव पेकहा गांव निवासी बुलाने घर पर आया व दोनों कटिहार के लिए निकल गये. गांव में शादी भी थी, जिसमें जितेंद्र ने कहा कि वह सहायक थाना क्षेत्र के पीएनटी चौक से आ रहा है. चूंकि सहायक थाना क्षेत्र कोढ़ा थाना क्षेत्र की सीमा से काफी सटा हुआ है तथा शहरी क्षेत्र का कुछ भाग कोढ़ा थाना में भी आता है. दोनों दोस्त पीएनटी चौक आये. वहां से राजकुमार उर्फ छोटू अकेले घर पहुंचा. अपने पुत्र को घर से गायब देख मतील ने अपनी पत्नी से पुत्र के बारे में पूछा. पत्नी विमला ने बताया कि उसे छोटू अपने साथ पीएनटी चौक बरमसिया लेकर गया है.
मखाना खेत में पड़ा था शव
जब जितेंद्र घर नहीं पहुंचा, तो पिता मतील उसे ढूंढ़ने के लिए राजकुमार के घर जा पहुंचा. जब उन्होंने राजकुमार से जितेंद्र के बारे में पूछा तो राजकुमार उसे गोलमोल जवाब देने लगा. उसने कहा कि वह उधर ही रह गया. इधर समय बीतते गया और पुत्र को लौटते हुए न देख मां विमला व पिता मतील दोनों परेशान हो गये. बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का शव कोढ़ा व सहायक थाना क्षेत्र के समीप पड़ा है. सूचना मिलते ही माता-पिता सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे, तो देखा कि जितेंद्र की छत विक्षत लाश मखाना के खेत में पड़ी है.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना को देख जितेंद्र की मां की स्थिति गंभीर हो गयी. वहीं पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने मृत युवक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर उसने अपने दोस्त की हत्या क्यों की.
दोनों में थी गहरी दोस्ती
मृतक जितेंद्र व हत्यारोपी राजकुमार के बीच गहरी दोस्ती थी. परिजनों के अनुसार, दोनों एक साथ रहते थे. कहीं आना-जाना भी साथ ही करते थे. जितेंद्र जहां दूध बेचने का कारोबार करता था, वहीं हत्यारोपी राजकुमार शहर में ऑटो चलाता है. पीड़ित परिवार का कहना है कि मेरे पुत्र की राजकुमार ने हत्या की है. इस घटना में कई और लोग शामिल हो सकते हैं. परिजनों ने कहा कि बुढ़ापे का एक मात्र सहारा मेरा पुत्र था. जवान पुत्र की हत्या के बाद पूरे परिवार पर आफत टूट पड़ी है.
युवक की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल घटना की वजह आपसी रंजिश दिख रही है. पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है.
लाल बाबू यादव, एसडीपीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >