चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस

कटिहार : सीएम के आगमन को लेकर सड़क मार्ग से लेकर रेलवे परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. सीएम के आगमन के पूर्व ही स्टेशन परिसर में डॉग स्कावयड से परिसर की जांच की गयी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया था. रेल व सिविल लाइन की सफाई व रंगाई […]

कटिहार : सीएम के आगमन को लेकर सड़क मार्ग से लेकर रेलवे परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. सीएम के आगमन के पूर्व ही स्टेशन परिसर में डॉग स्कावयड से परिसर की जांच की गयी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया था. रेल व सिविल लाइन की सफाई व रंगाई पुताई का भी कार्य बीती रात व सोमवार को संपन्न हो गया. जिससे कारण सड़क मार्ग व खासकर रेलवे परिसर में काफी सुरक्षा दिख रही थी.

पूर्णिया में कार्यक्रम के समापन पश्चात सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से कटिहार की ओर निकले. उनका काफिला करीब पांच बजे स्टेशन परिसर में प्रवेश किया. सीएम के आगमन को लेकर रेल पुलिस, आरपीएफ, कटिहार जिला पुलिस बल सहित सीएम के सिक्यूरिटी फोर्स, बीएमपी-1 के जवान सहित अन्य सुरक्षा बल सीएम के सुरक्षा में तैनात थे. सोमवार को राजधानी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से चल रही थी.

जिस कारण ट्रेन करीब पांच बजकर कुछ 15 मिनट पर कटिहार रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर आयी. सीएम नीतीश कुमार ट्रेन के एसी वन में सवार हुए और करीब 6 बज कर 20 मिनट पर कटिहार रेलवे स्टेशन से खुली जो पटना के लिए रवाना हुए. सीएम की सुरक्षा को लेकर जदयू कार्यकर्ता को कतारबद्ध खड़ा कर दिया गया था. डीएम ललन जी, डीआरएम उमाशंकर प्रसाद यादव, एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन, एसआरपी उमाशंकर प्रसाद, पूर्णिया एसपी, एएसपी विशाल शर्मा,

एएसपी छोटेलाल प्रसाद, एसडीओ सुभाष प्रसाद, एसडीपीओ लाल बाबू यादव, आरपीएफ उप समादेष्टा, सहित काफी संख्या में जीआरपी पुलिस, जिला पुलिस बल के पुलिस पदाधिकारी, आरपीएफ बल सहित बीएमपी के जवान सीएम के सुरक्षा में तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >