अगस्त से जूट मिल में बढ़ाये जायेंगे मजदूर

कटिहार : श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय में सहायक श्रमायुक्त कविता कुमारी की अध्यक्षता में पुराना जुट मिल के श्रमिकों की समस्या के समाधान को लेकर एक त्रिपक्षीय वार्ता हुई. बैठक में मिल के निदेशक दामोदर प्रसाद भट्टर ने कहा कि मिल में मात्र 240 कामगर काम कर रहे हैं. वर्तमान समय में पाट का […]

कटिहार : श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय में सहायक श्रमायुक्त कविता कुमारी की अध्यक्षता में पुराना जुट मिल के श्रमिकों की समस्या के समाधान को लेकर एक त्रिपक्षीय वार्ता हुई. बैठक में मिल के निदेशक दामोदर प्रसाद भट्टर ने कहा कि मिल में मात्र 240 कामगर काम कर रहे हैं. वर्तमान समय में पाट का मूल्य आसमान छू रहा है. कच्चा माल के अभाव में मिल को चलाने में काफी कठिनाई हो रही है. जुलाई माह में कामगरों को काम पर ले लिया जायेगा. मिल पूरी तरह कारखाना अधिनियम के तहत चलाया जायेगा. सहायक श्रमायुक्त कविता कुमारी ने बताया कि मिल के निदेशक के भाग लेने से अच्छा संकेत मिला है. इंटक अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि त्रिपक्षीय वार्ता काफी संतोष जनक रहा.
बैठक में बिनोद झा, असीत घोष, मोख्तार खान, बृजनंदन सिंह, प्रकाश महतो, कृष्ण कुमार झा, लाल मोहन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह मो ग्यास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >