कटिहार : नशे में धुत मिले पैसेंजर ट्रेन के गार्ड

कटिहार : कालियागंज से कटिहार के लिए खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन के गार्ड बुधवार को अपने केबिन में नशे में धुत मिले. इसके बाद कटिहार जीआरपी गार्ड को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. जीआरपी ने ब्रेथ एनलाइजर से गार्ड की जांच की. जांच रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद गार्ड को जीआरपी ने […]

कटिहार : कालियागंज से कटिहार के लिए खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन के गार्ड बुधवार को अपने केबिन में नशे में धुत मिले. इसके बाद कटिहार जीआरपी गार्ड को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. जीआरपी ने ब्रेथ एनलाइजर से गार्ड की जांच की. जांच रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद गार्ड को जीआरपी ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कपड़े थे अस्त-व्यस्त, रजिस्टर भी खाली था : बुधवार को ट्रेन संख्या 55727 कटिहार से कलियागंज के लिए 6:15 में कटिहार से खुली. उक्त ट्रेन में गार्ड आरपी यादव ड्यूटी में तैनात थे.
कटिहार : नशे में…
ट्रेन ससमय पश्चिम बंगाल पहुंच गयी. बिहार में शराबबंदी है इसलिए गार्ड आरपी यादव ने पश्चिम बंगाल के कलियागंज में शराब पी. ट्रेन अपने समय पर 10:45 बजे कलियागंज से कटिहार व मनिहारी होते हुए तेजनारायणपुर जाने के लिए खुली. जब कालियागंज पैसेंजर ट्रेन कटिहार के प्लेटफार्म नंबर सात पर रुकी, तो गार्ड अपने केबिन में अचेत पड़े थे. इस दौरान उनके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे. उनका रजिस्टर भी खाली था. कटिहार से तेजनारायणपुर के लिए दूसरे गार्ड गौरव की ड्यूटी थी. जब वह अपने केबिन में पहुंचे, तो वहां आरपी यादव को नशे की हालत में पाया.
सालमारी से अचेत था रेलवे गार्ड
सूत्रों के अनुसार, गार्ड आरपी यादव सालमारी से ही अचेत थे. जब सालमारी रेलवे स्टेशन पर ड्राइवर ने ट्रेन चलाने को लेकर व्हिसिल देना आरंभ किया, तो गार्ड की ओर से किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया. इस वजह से कुछ देर ट्रेन डिटेन रही. तब ट्रेन के चालक ने वॉकी टॉकी से भी गार्ड से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकने की स्थिति में लोको पायलट व कुछ यात्री गार्ड केबिन की ओर बढ़े, तो गार्ड आरपी यादव अपने केबिन में अचेत मिले. इस दौरान उन्हें काफी उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उठे. इस कारण ट्रेन बिना गार्ड के सालमारी से कटिहार पहुंची. कटिहार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही उक्त गार्ड के केबिन में लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही एसआरपी उमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार व अन्य पुलिस बल ने उक्त गार्ड को गिरफ्तार कर लिया.
ट्रेन के सालमारी से कटिहार आने तक केबिन में अचेत पड़ रहे
कटिहार में जीआरपी ने गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >