हाइवोल्टेज तार हटवाने की मांग

हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आशंका कटिहार : वार्ड नंबर सात के लोगों की शिकायत है कि उनके वार्ड में कई जगहों पर बिजली के लटकते तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं. वार्ड के पुरानी मसजिद के सामने तो हालात ऐसे हैं कि घरों के ऊपर से 11000 और 33000 वोल्ट के तार […]

हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

कटिहार : वार्ड नंबर सात के लोगों की शिकायत है कि उनके वार्ड में कई जगहों पर बिजली के लटकते तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं. वार्ड के पुरानी मसजिद के सामने तो हालात ऐसे हैं कि घरों के ऊपर से 11000 और 33000 वोल्ट के तार गुजरे हैं. लोगों का कहना है कि यदि आंधी तूफान में ये तार गिर जायें, तो कयामत आ जायेगी. वार्ड वासी आलोक वर्मा, गौरव कुमार, राजेश, शेफुल, महताब, आशीफ, मून, आतिक, अहसान समेत कई अन्य लोगों का कहना है कि पिछले 20 सालों से ये तार लटक रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग के पदाधिकारी इन तारों का विकल्प नहीं तलाशते.
ऐसे में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है. कई घरों का निर्माण कार्य इसलिए रुका पड़ा है क्योंकि उनके छत के ऊपर से हाइवोल्टेज तार गुजरे हैं. ऐसे में वे अपना आशियाना बनायें तो कैसे. इसी उधेड़बुन में वे दिन रात विद्युत विभाग की कारगुजारी को कोसते हैं. लोगों को अपने छत पर जाने से भी डर लगता है. पर अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं. लोगों ने कहा यदि ससमय हाइवोल्टेज तार का कोई विकल्प नहीं ढूंढ़ा गया, तो आंदोलन को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >