लड़की की गला रेत कर हत्या

बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया गांव की घटना कटिहार : बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की अलसुबह अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी. लड़की की पहचान राैनिया के धीरेंद्र यादव की पुत्री रूचि (16) के रूप में हुई. घटना की जानकारी पर परिजन घटना […]

बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया गांव की घटना
कटिहार : बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की अलसुबह अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी. लड़की की पहचान राैनिया के धीरेंद्र यादव की पुत्री रूचि (16) के रूप में हुई.
घटना की जानकारी पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, तो पुत्री का शव देख विचलित हो उठे. बरारी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
तीन बजे शौच को निकली थी रूचि : रूचि शुक्रवार की अहले सुबह तकरीबन तीन बजे शौच के लिए बाहर निकली थी. उसके पिता भी पशु को लेकर दियारा की ओर निकल गये. घर में मां नविता देवी बच्चों के साथ सोयी थीं.
सुबह धीरेंद्र का भांजा चीकू रौनियां मध्य विद्यालय की ओर शौच करने गया, तो वहां लोगों की भीड़ जुटी थी. चीकू पास गया तो शव को पहचान लिया और घर की ओर भागा. सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी घटनास्थल की ओर भागे. रूचि का लहूलुहान शव देख परिजन दहाड़ मार रोने लगे. रूचि का चेहरा व गरदन बुरी तरह से कटा हुआ था.
इसे देख कर मां नविता की स्थिति काफी खराब हो गयी. मृत रूचि कोढ़ा मिडिल स्कूल में आठवीं की छात्रा थी. पिता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. धीरेंद्र ने बताया कि उनसे किसी की दुश्मनी नहीं है. पता नहीं उसकी हत्या अपराधियों ने इतनी निर्ममता पूर्वक क्यों की. बरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर मृतका के पिता के बयान पर अज्ञात अपराधी पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >