नरेश केवट हत्याकांड को लेकर दिया धरना

कदवा : प्रखंड के डाकबंगला में नरेश केवट हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को निषाद संघ के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया. अध्यक्षता निषाद संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन निषाद ने की. धरनार्थियों के पांच सूत्री मांगों में क्रमशः नरेश हत्याकांड के नामजद अभियुक्त नईमुल हक की गिरफ्तारी अविलम्ब […]

कदवा : प्रखंड के डाकबंगला में नरेश केवट हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को निषाद संघ के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया. अध्यक्षता निषाद संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन निषाद ने की. धरनार्थियों के पांच सूत्री मांगों में क्रमशः नरेश हत्याकांड के नामजद अभियुक्त नईमुल हक की गिरफ्तारी अविलम्ब करने,

ग्रामीणों पर किये गये झूठे मुकदमा वापस लेने, घटना के दिन पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर किये गये लाठी चार्ज करने वाले को निलंबित करने, नरेश हत्या कांड की जांच सीबीआइ से कराना आदि है. धरना में राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप विश्वास, पूर्व मुखिया ओमियो कुमार दास, विजय केवट, पप्पू विश्वास, कन्हैया केवट, सत्य नारायण केवट, लक्ष्मण विश्वास, मनोज सिंह आदि शामिल थे. 21 मई से उक्त मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर 10 लोग बैठेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >