कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम जिले में अलग-अलग छापेमारी कर रही है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में भी सघन चेकिंग अभियान चला रही है. इसी दिशा में उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा से कटिहार आने वाली ट्रेन का कुरैठा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ट्रेन से लावारिस स्थिति में 4.5 लीटर विदेशी शराब 31.5 लीटर बीयर 31.5 एवं 24.5 देशी शराब बरामद किया है. मद्य निषेध विभाग की एक अन्य टीम ने मनिया रेलवे स्टेशन से दो महिला तस्करों को 8.600 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर में कदवा थाना के रामनगर कुरसेल की सावित्री देवी एवं नगर थाना के नया टोला तीनगछिया की रानी देवी को क्रमशः 4.500 लीटर तथा 4.110 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
