जब्त की गयी 66.175 लीटर शराब की गयी नष्ट

जब्त की गयी 66.175 लीटर शराब की गयी नष्ट

अमदाबाद अमदाबाद थाना परिसर में शनिवार को अलग-अलग आठ कांडों में जब्त 66.175 लीटर देसी एवं विदेशी शराब अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी की मौजूदगी व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विनष्टीकरण की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अमदाबाद थाना में अलग-अलग आठ कांडों में जब्त शराब विनष्टीकरण किया गया. उन्होंने बताया कि चार लीटर देसी एवं 62.175 लीटर विदेशी शराब कुल मात्रा 66.175 लीटर है. जिसे विनष्ट किया गया. विनष्टीकरण के मौके पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, राजस्व पदाधिकारी अनुपम कुमार, पुअनि संजीत कुमार प्रसाद, पीएसआई जैकी कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >