प्रसव पूर्व 62 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

प्रसव पूर्व 62 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व 62 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई. इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमराज ने बताया कि प्रत्येक माह के 9 व 15 एवं 21 को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के आशा के द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव जांच करने के लिए लाती हैं. उन्हें एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन, लंबाई, वजन के उपरांत लैब के राजीव रमण के द्वारा ब्लड की जांच की जाती हैं. रिपोर्ट आने के बाद सभी महिलाओं को उचित दिशा निर्देश दिये गये. इस अवसर पर क्लर्क पुष्कर राज, लेखापाल अनिमेष कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, जिम्मी झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >