बिहार : ट्रक-स्कूली बस में टक्कर, 3 बच्चों की मौत

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार की सुबह एक ट्रक व स्कूली बसकेबीच हुई भीषण टक्कर में तीन बच्चाें की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना की सूचनापरमौके पर पहुंचे लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया है. इसके साथ ही गुस्साई […]

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार की सुबह एक ट्रक व स्कूली बसकेबीच हुई भीषण टक्कर में तीन बच्चाें की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना की सूचनापरमौके पर पहुंचे लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया है. इसके साथ ही गुस्साई भीड़ ने ट्रकमें आग भी लगा दी. मौके पर पहुंची पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक एनएच-31 पर कुर्सेला के निकट देवीपुर में आज सुबह करीब नौ बजे के आसपास एक ट्रक व स्कूली बस के बीच भिड़त हो गयी. हादसे में तीन बच्चों की मौत मौके पर ही गयी. जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए कुर्सेला पीएच में भरती कराया गया है. आक्राेशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रक काे आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन जारी है और एचएच पर जाम की स्थिति बनी हैं. मौके पर पहुंची पुलिस को भारी विरोध का सामना कर पड़ रहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >