अमदाबाद बैरिया मदरसा खेल मैदान में गोल्डन युवा क्लब की आयोजित सात दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की टीम ने फाइनल मैच 7/6 से जीत हासिल किया. बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत महेंद्रपुर के टीम व पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत मालसाबाद की टीम के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला गया. दोनों ही टीम निर्धारित समय तक काफी संघर्ष करती रही. किसी तरफ से एक भी गोल नहीं हो सका. खेल काफी रोमांचक व संघर्षपूर्ण खेला गया. निर्धारित समय के बाद कमेटी ने दोनों टीम को पेनल्टी सूट खेलाने की निर्णय लिया. पेनल्टी शूट में पश्चिम बंगाल के टीम ने बिहार के पूर्णिया टीम को 7/6 से हराकर विजेता शील्ड पर कब्जा जमा लिया. गोल्डन युवा के अध्यक्ष जावेद अख्तर, बारुल खान, समाज सेवी मोईन आलम, शेख सद्दाम, ग्यासुद्दीन, करीम, सरपंच सजीम, सरपंच प्रतिनिधि अजाफुल, रउफ आलम आदि ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को शिल्ड व 11000 का चेक, उपविजेता ट्रॉफी व 8000 का देकर पुरस्कृत किया. रेफरी की भूमिका नावेद रजा थे. सफल संचालन में मिन्हाज आलम, नोमान अख्तर, इम्तियाज आदि का सराहनीय योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
