हसनगंज में सक्षमता 2 उत्तीर्ण 55 शिक्षकों को मिला विशिष्ट शिक्षक नियुक्ति पत्र

हसनगंज में सक्षमता 2 उत्तीर्ण 55 शिक्षकों को मिला विशिष्ट शिक्षक नियुक्ति पत्र

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज के प्रांगण में शनिवार को समारोह आयोजित कर सक्षमता 2 परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रुप में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. बीइओ कृष्णानंद कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर समारोह आयोजित कर सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियोजित शिक्षक जिन्होंने सक्षमता 2 परीक्षा उत्तीर्ण कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है. उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया. प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों के कुल 55 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. इस प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशासनिक कौशल को मजबूत करना है. ताकि वे भविष्य में बेहतर ढंग से शिक्षण का कार्य कर सके. साथ ही नियुक्ति पत्र प्राप्त शिक्षकों की नियुक्ति विभाग के द्वारा स्कूलों में होनी है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में समारोह आयोजित कर सक्षमता 2 परीक्षा उत्तीर्ण कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके 55 शिक्षकों के बीच विशिष्ट शिक्षक के रुप में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर लेखपाल विकास कुमार, डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >