कटिहार. मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोशना बाजार में छापेमारी कर एक ऑटो से 51.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर रोशना बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक सीएनजी ऑटो की तलाशी ली गयी. जिस क्रम में उक्त ऑटो से 51.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. उत्पाद पुलिस ने उस मामले में रहमत पिता रहुल आलम (चालक) अड़गड़ा चौक निवासी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपित तस्कर बंगाल से शराब की खेप अपनी ऑटो में बनाये गुप्त तहखाने में छिपाकर शराब की तस्करी करता था. चेकिंग के क्रम में उसकी ऑटो से शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
