501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के प्रीतनगर शाहनगर के सार्वजनिक काली मंदिर के प्रांगण से सोमवार को फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. प्रमुख अमित कुमार साह, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें वशिष्ठ अतिथि उप प्रमुख रफीक, सदानंद यादव, निपपम उपाध्याय, अभिराम सिंह, कैलाश राम सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे. 17 फरवरी से 19 फरवरी तक 72 घंटा 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. 20 फरवरी कुंज भंग एवं मूर्ति विसर्जन किया जायेगा. इस यज्ञ को सफल बनाने में कुंदन सिंह, चंदन मंडल, अमित सिंह, विवेक सिंह, अभिराम सिंह, बिनोद राम, सुदर्शन राम, गणेश सिंह, फूल कुमार रविदास सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >