जंगलाटाल पंचायत में 50% हुआ मतदान

जंगलाटाल पंचायत में 50% हुआ मतदान

अमदाबाद प्रखंड के जंगला टाल एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. पैक्स चुनाव को लेकर कुल चार मतदान केंद्र बनाया गया था. जंगलाटाल पंचायत में 2164 मतदता हैं जबकि दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत में 1218 मतदाता हैं. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि प्रखंड के जंगलाटाल एवं दक्षिणी करमुल्लापुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान का प्रक्रिया संपन्न हो गया. शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया गया. जंगलाटाल पंचायत में 50% व दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत 43 % मतदान हुआ है. 19 मार्च को मतगणना होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >