तीन वाहनों से 50 पशु बरामद, पांच गिरफ्तार

तीन वाहनों से 50 पशु बरामद, पांच गिरफ्तार

कुरसेला थाना पुलिस ने पशु तस्करी के रोकथाम की दिशा में कार्रवाई करते हुए एनएच 31 से दो डीसीएम ट्रक, एक पिकअप वाहन से पच्चास पशुओं को बरामद किया है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बरामद पशुओं में भैंस व गाय शामिल है. गिरफ्तार आरोपितों में चालक श्रवण कुमार ठाकुर, झंडापुर वार्ड तीन थाना बिहपुर नवगछिया भागलपुर के अलावा आफताब, मिनाज, बल्थर थाना मोहनपुर, देवघर, झारखंड, शोहेल आलम चालक, शेखटोला विनोदपुर वार्ड 07, थाना रौतारा, कटिहार, झक्सा मंसूरी, सेमापुर कटिहार शामिल है. एनएच 31 व एसएच 77 के सड़क रास्ते पशु तस्करी का कार्य किया जाता रहा है. इसके पूर्व थाना पुलिस ने पशुओं को बरामद कर कार्रवाई की जा चुकी है. वाहनों पर पशुओं को ठूंस कर बेरहमी पूर्वक ले जाने का कार्य किया जाता है. पुलिस ने पशुओं के ले जाने में उपयोग में लाये गये दो डीसीएम और एक पिकअप वाहन को जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >