पिकअप से 495 लीटर शराब बरामद, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

पिकअप से 495 लीटर शराब बरामद, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के महानन्दा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर रोशना थाना पुलिस ने 495 लीटर शराब के साथ पिकअप सहित चालक को गिरफ्तार कर आरोपी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि बीते मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली थी, एक चार पहिया पिकअप वाहन से पश्चिम बंगाल की ओर से रोशना थाना क्षेत्र की ओर जा रही है. रोशना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस बल के साथ महानन्दा चेक पोस्ट के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच में चार पहिया पिकअप से 495.12 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ पिकअप चालक राजीव रविदास उम्र 35 वर्ष पिता अतुल रविदास, ओलंदर दिघीपारा थाना बामनलगोला जिला मालदा पश्चिम बंगाल निवासी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर आरोपी के विरूद् मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसआई मनु ओझा, गणेश यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >