ऑटो से 42 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

ऑटो से 42 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ऑटो से कुल 42 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंगाल की सीमा से सटे थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान व छापेमारी अभियान जारी रखी है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलरामपुर थाना पुलिस बजरगांव चेकपोस्ट पर अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच में एक ऑटो की तलाशी ली. 42 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने शराब तस्कर अरशद पिता अयूब, मटिया चैक, रानीपतरा थाना-मुफ्फसिल, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया. तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >