30 महिलाओं को दिया जा रहा है ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण
. प्रखंड मुख्यालय के आरसेटी भवन में आरसेटी निदेशक प्रणय चंद्र चौधरी के नेतृत्व में 30 महिलाओं को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ट्रेनर के द्वार दिया जा रहा है.
मनसाही.
प्रखंड मुख्यालय के आरसेटी भवन में आरसेटी निदेशक प्रणय चंद्र चौधरी के नेतृत्व में 30 महिलाओं को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ट्रेनर के द्वार दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर मोनी प्रवीण ने सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. निदेशक प्रणय चंद्र चौधरी ने बताया कि स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आरसेटी में प्रत्येक माह को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिया जाता है. इसी दौरान इस माह में 30 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण समापन के बाद सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर निदेशक प्रणय चंद्र चौधरी, संकाय के विजय कुमार, कार्यपालक सहायक प्रिंस कुमार, प्रशांत कुमार, नवीन कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे.