प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पांकी गांव में एक सौ इक्कीसवां तीन कुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं सरस्वती पूजा को लेकर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. बस्तौल चौक के समीप कुंआ से कलश में जल भरते हुए यज्ञ कमेटी पांकी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार विश्वास, सचिव रोमित कुमार विश्वास, कोषाध्यक्ष बिमल कुमार विश्वास, यज्ञ कमेटी के सभी सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से तीन कुंज अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं सरस्वती पूजा को लेकर 251 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. जो धरहन पंचायत, बस्तौल एवं बरझल्ला पंचायत के दर्जनों गांव में भ्रमण किया. कलश शोभायात्रा में बाजा गाजा एवं प्राणपुर पुलिस बल के साथ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
