वाहन चेकिंग में 2.500 किलो चांदी के जेवरात किया बरामद

वाहन चेकिंग में 2.500 किलो चांदी के जेवरात किया बरामद

कटिहार नगर थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान बुधवार को सघन वाहन जांच के क्रम में दो किलो, 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में निरंतर सघन वाहन जांच अभियान जारी है. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवान चौक के समीप सभी वाहनों की जांच की जा रही थी. एक स्कूटी को देख पुलिस ने रोकने का इशारा दिया. जब स्कूटी चालक ने गाड़ी रोक तो पुलिस ने गाड़ी की डिक्की खोल उसकी जांच की. इसी दौरान स्कूटी के डिक्की से 02 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया गया. जब उस आभूषण के वैध कागजात या प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुुरोध किया गया, तो वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा सके ना ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाये. तत्पश्चात् बरामद आभूषण को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >