कोढ़ा गेड़ाबाड़ी हाट के सार्वजनिक हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. संकीर्तन की शुरुआत संध्या आरती के साथ की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुत मधुर भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया. विभिन्न कीर्तन मंडलियों का स्वागत भगवा गमछा ओढ़ाकर किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
