कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाकर 22.875 लीटर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से बारसोई रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान छापेमारी दल को 15 लीटर बीयर एवं 7.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. इसके पश्चात उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद शराब को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी. जबकि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार तस्कर को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
